मुरादाबाद: सपा पूर्व सांसद एसटी हसन ने आकाश आनंद को बसपा का स्टार प्रचारक बनाये जाने पर, बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर साधा निशाना
आकाश आनंद को बसपा का स्टार प्रचारक बनाये जाने पर, पूर्व सांसद और सपा नेता डॉ एस टी हसन ने, बसपा सुप्रीमो मायावती पर साधा निशाना कहा, भाजपा के कहने पर पहले आकाश आनंद को हटाया था और अब भाजपा के कहने पर ही माफी मंगवा कर दोबारा बनाया होगा, बसपा ने यूपी में इंडिया गठबंधन की 16 सीटें हरवाने का काम किया है।