मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ऑटो से उतरे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने, टक्कर मारकर किया घायल
थाना सिविल लाइन इलाके पीलीकोठी चौराहे पर,ऑटो से उतर कर खड़े हुए युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से आकर टक्कर मार कर गिराकर घायल कर दिया है। घायल हुआ युवक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। घायल हुए युवक ने बताया कि वह काम पर से आ रहा था, अपने घर बंगले गांव जा रहा था रास्ते में टक्कर मार दी है।