मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में इलाज करवाने को कहने पर, पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल
मझोला थाना क्षेत्र में इलाज करवाने को कहने पर, पति वसीम ने गुस्से में आकर के पत्नी अलीना के साथ की मारपीट, अलीना मारपीट में हुई घायल इलाज के लिए 112 पुलिस के द्वारा अस्पताल लेकर आया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। परिजनों ने बताया 2 साल पहले अलीना की शादी वसीम के साथ हुई थी, कुछ महीने से वसीम अलीना को परेशान रख रहा है।