खींवसर: खींवसर उपखंड में शादी के 2 दिन बाद अश्लील वीडियो वायरल करने व दुष्कर्म का मामला हुआ दर्ज
खींवसर उपखंड मे एक विवाहिता ने अश्लील वीडियो वायरल करने व दुष्कर्म को लेकर पांचौड़ी थाने मे मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की नव विवाहिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी शादी 2 मई को हुई थी। वो पांच मई को घर के पास शौच करने गई तो भुंडेल निवासी राजेंद्र मेघवाल ने उनके साथ जबरन दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।