खींवसर: खींवसर कस्बे में एक बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, बुजुर्ग को गंभीर हालत में जोधपुर किया रेफर
खींवसर कस्बे मे एनएच-62 पर सोमवार रात मे करीब 8 बजे एक बाइक सवार ने पैदल चल रहे बुजुर्ग को चपेट मे ले लिया। हादसे मे बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई है। घायल की पहचान खेताराम मेघवाल के रूप मे की गई। परिजनों ने बताया कि खेताराम किसी पारिवारिक कार्यक्रम मे गए हुए थे। वापस आते समय सड़क किनारे चल रहे थे तभी पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे खेताराम घायल हो गए।