खींवसर: खींवसर उपखंड क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान से चुराई ₹83 हजार की नगदी, शादी में गया हुआ था परिवार
खींवसर उपखंड मे चाचा के यहां शादी मे गए एक परिवार के बंद मकान से 83 हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई। इस संबंध मे पांचौड़ी थाने मे मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार भुंडेल के देवीसागर निवासी भंवरलाल पुत्र खेताराम जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि रात करीब 11 बजे वे और उनका पूरा परिवार चाचा के घर शादी मे गया हुआ था। इस दौरान पीछे बंद मकान से 83 हजार नकदी चोरी हो गई।