खींवसर: खींवसर उपखंड की पांचौड़ी थाना पुलिस ने की प्रभावी कार्रवाई, अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब
नागौर मे पांचौड़ी थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को दस्तयाब करते हुए अपहरणकर्ता आरोपी मेघवालों की ढाणी कुम्हारी निवासी शिवराज मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल को पुलिस थाना पांचौड़ी हल्का क्षेत्र निवासी नाबालिग बालिका के पिता ने थाने मे रिपोर्ट दी थी कि उनकी नाबालिग पुत्री 27 अप्रैल रात्रि मे घर से कहीं गुम हो गई।