खींवसर: खींवसर उपखंड के टांकला गांव में झूलते तार व क्षतिग्रस्त बिजली पोल से बना हादसों का डर, ग्रामीणों ने जताया रोष
खींवसर उपखंड मे गांव टांकला जीएसएस से अहमदपुरा जाने वाली 11 केवी विद्युत लाइन के पिछले कई सालों से रखरखाव के अभाव मे जगह - जगह विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध मे ग्रामीणों ने बताया कि टांकला से अहमदपुरा जाने वाली लाइन का पिछले पांच साल से रखरखाव कार्य नहीं किया गया तथा जगह-जगह विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए।