खींवसर: खींवसर कस्बे में ड्यूटी पर जा रहे युवक की बाइक बोलेरो से टकराई, गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को नागौर किया गया रेफर
खींवसर कस्बे मे एनएच 62 पर 220 केवी जीएसएस के सामने एक बाइक व बोलेरो गाड़ी के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को खींवसर सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे नागौर रेफर कर दिया। घायल की पहचान भाकरोद निवासी महेंद्रसिंह पुत्र करणसिंह के रूप में की गई। जो नारवां कला मे पटवारी पद पर कार्यरत है