चाईबासा: मुफ्फसिल थाना प्रभारी पहुंचे बड़ा गुंटिया गांव, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और किया जागरूक
चाईबासा । मंगलवार को दोपहर 4 बजे मुफ्फसिल थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गुंटिया पंचायत सचिवालय में ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली गई। बैठक में गानो सुंडी, कुंडिया हेंब्रम, चम्पाई हेंब्रम एवं लोदो पूरती सहित चार ग्रामीणों ने जमीन संबंधी शिकायतें थाना प्रभारी के समक्ष रखीं।