फरीदपुर: कजरौटा गांव में नामकरण की खुशियों के बीच युवक ने बिना बुलाए गोली चलाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
फतेहगंज पूर्वी इलाके के कजरौटा गांव में बेटी के नामकरण समारोह की खुशियां उस वक्त दहशत में बदल गईं, जब बिना बुलाए पहुंचे दो युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि दावत में नहीं बुलाने से नाराज एक युवक ने पहले हवाई फायरिंग की और फिर मेजबान पर गोली चला दी। गोली शेखर के पैर में लगी, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। घायल शेखर को तुरंत फरीदपुर सीएचसी ले जा