हनुमानगढ़: छह हजार नशीले कैप्सूल सहित गिरफ्तार युवक को NDPS कोर्ट ने सुनाया 20 साल का कारावास, सजा सुनकर फूटी रुलाई, छिपाया मुंह
नशे में इस्तेमाल होने वाले छह हजार कैप्सूल सहित गिरफ्तार युवक को विशिष्ट न्यायालय एनडीपीएस प्रकरण हनुमानगढ़ ने शनिवार को दोषी करार दिया। उसको 20 साल कारावास तथा दो लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को दो साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक सुरेन्द्र शर्मा ने पैरवी की।