पानीपत: कृषि मंत्री ने पानीपत की मंडियों का निरीक्षण किया, किसानों को दिलाया भरोसा
हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार शाम जिले की प्रमुख अनाज मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने पानीपत, मतलौड़ा, बापौली, समालखा और इसराना मंडियों में अधिकारियों के साथ व्यवस्थाएं परखी। इस दौरान एसडीएम नवदीप सिंह नैन और मंडी सचिव पवन नागपाल भी मौजूद रहे।