बेलहर: लोढ़िया गांव में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Belhar, Banka | Feb 10, 2024 लोढ़िया गांव में घर परिवार की आर्थिक तंगी से परेशान बास्की तांती के 18 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार तांती के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की मां रेखा देवी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है। युवक द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने से घर परिवार में कोहराम मच गया है।