बेलहर: CHC बेलहर में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का बीडीओ ने किया उद्घाटन खिलाई गई फाइलेरिया की दवा।
Belhar, Banka | Feb 10, 2024 बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज बीडीओ राजीव रंजन ने राष्ट्रीय फाइलेरिया कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद वहां उपस्थित सभी लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। विदित हो की 10 से 24 फरवरी तक राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलेगा। जिसमें घर घर जाकर आशा द्वारा निर्धारित उम्र के लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी।