बेलहर: CHC बेलहर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 500 गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य जांच
Belhar, Banka | Feb 9, 2024 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर सहित विभिन्न अस्पतालों में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन। शिविर में करीब 500 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। जिसमें महिलाओं के वजन, रक्तचाप, तापमान, हिमोग्लोबिन, शुगर, एचआईवी, पेशाब आदि का जांच किया गया। प्रखंड के साहबगंज सहित अन्य अस्पतालों में इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।