बेलहर: खुटहरी गांव में विद्युत कंपनी की टीम ने चलाया छापेमारी अभियान बिजली चोरी को लेकर 8 उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज
Belhar, Banka | Feb 9, 2024 खुटहरी गांव में विद्युत कंपनी की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी अभियान कनीय अभियंता कल्याणी प्रसाद के नेतृत्व में चलाया गया। छापेमारी के दौरान टीम ने 8 उपभोक्ताओं को विद्युत चोरी करते पकड़ा और तार एवम् टोका जब्त कर लिया। कनीय अभियंता ने बबलू तांती, दिनेश तांती, दिलीप तांती, अजय तांती, भामा देवी, बद्री दास सहित 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है