अजीतमल: पुराने अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला, तालाब की जमीन खाली कराई, कार्रवाई होते ही दुकानदारों में मची खलबली
तहसील प्रशासन ने कस्बे में तालाबों को उनके पुराने स्वरूप में लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के तिराहे के पास पुराने मुगल रोड किनारे विद्याटाकीज के समीप स्थित तालाब गाटा संख्या 264 पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान फल, सब्जी, चाट, चाय-पानी एवं होटल आदि की दुकानें चलाने वाले दुकानदारों में