सहार: चार वर्षों से हाथ में पल रहा एक किलो का ट्यूमर, सहार के मरीज को आरा में मिली नई जिंदगी, बिना हाथ काटे सफल ऑपरेशन हुआ
Sahar, Bhojpur | May 28, 2026 सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरान डिहरी गांव निवासी 50 वर्षीय जगरनाथ पासवान पिछले चार वर्षों से हाथ में बने बड़े ट्यूमर की समस्या से जूझ रहे थे। लगातार बढ़ रहे ट्यूमर के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही थी। परिजनों के अनुसार कई अस्पतालों में इलाज कराने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली, यहां तक कि कुछ डॉक्टरों ने हाथ काटने तक की सलाह दे दी थी।