मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने पुलिस बल को दिए रात्रि गश्त में तेजी लाने के निर्देश, संवेदनशील स्थानों की करें विशेष निगरानी
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खण्डाते ने रविवार शाम 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि इलाके में रात्रि गश्त में तेजी लाई जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों की भी विशेष निगरानी करें जिससे कि आपराधिक वारदातों को रोका जा सके साथ ही अपराधियों की धर पकड़ भी हो सके। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का गंभीरता से पालन हो रहा है।