जगदलपुर: नगरनार स्टील प्लांट की भर्ती के साक्षात्कार का रायपुर के निजी होटल में विरोध किया बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने
बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद के नेतृत्व में नगरनार भर्ती हेतु प्रस्तावित साक्षात्कार को रायपुर के निजी होटल में आयोजित करने के निर्णय का विरोध एवं साक्षात्कार को नगरनार परिसर में आयोजित करने की मांग को लेकर शुक्रवार शाम 4 बजे कलेक्टर एवं एनएमडीसी महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन प्रेषित किया है।उन्होंने यह बस्तर के साथ अन्याय है।