कादमा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा आयोजित
बाढ़डा (कादमा)
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कादमा में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान महिलाओं ने आपसी संवाद के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी विभागीय जिला कोऑर्डिनेटर सीमा, रितू, संतोष, सुशीला, कविता, सरोज, सुरेश, शर्मिला, पुष्पा और अनीता सहित अनेक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।
इस अवसर पर अभियान से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। भाजपा नेता विकास शर्मा कादमा और नरेंद्र स्वामी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया तथा उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की विभिन्न नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को इनके प्रति जागरूक किया।
#CharkhiDadri #BadhraKrantiNewsबाढडाक्रांति #Kadma #न्यूजKadma #Haryana
Charkhi Dadri, Charkhi Dadri | Sep 28, 2026