विजयराघवगढ़: कलेहरा में दीवार लेखन द्वारा प्लास्टिक मुक्त गांव का संदेश
कटनी। विकासखंड विजयराघवगढ़ के ग्राम कलेहरा में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया। दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा कपड़े के थैले अपनाने की अपील की गई। ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी