गढ़ी: वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा शिवपुरा पहुँचे, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं
वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान बुधवार दोपहर 12 बजे को शिवपुरा गांव में पहुंचे,। मंत्री ने यहाँ ग्रामीणों से रूबरू होकर चर्चा की गई। दौरे के दौरान मंत्री शर्मा की सादगी चर्चा का विषय रही। वे शिवपुरा की पटेल बस्ती में रघु भाई पटेल के घर पहुंचे और वहां जमीन पर बैठकर ग्रामीणों के साथ सादा भोजन किया।