पटेरा: पटेरा के हटा तिराहा पर ग्रामीणों ने सड़क की मांग को लेकर किया चक्का जाम
Patera, Damoh | Sep 5, 2026 पटेरा जनपद क्षेत्र के ग्राम खमरिया पटेरा एवं रेवझा माधो के ग्रामीणों ने दोनों गांवों को जोड़ने वाली करीब 7 किलोमीटर कच्ची सड़क को पक्का कराने की मांग को लेकर पटेरा के हटा तिराहा पर बड़ी संख्या में पहुंचकर चक्का जाम कर दिया,चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रभारी तहसीलदार मानसी अग्रवाल एवं पटेरा पुलिस बल मौके पर पहुंचे।