जयसिंहनगर: ग्राम पंचायत बड़काडोल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, कार्यक्रम किया गया आयोजित
जिला निर्वाचन अधिकारी तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत बड़काडोल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई एवं कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां पर मतदाताओं को मतदान करने अपील की गई।