महोबा: बड़ीहाट मोहल्ले में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद
Mahoba, Mahoba | Jul 15, 2026 सूने मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार हमीरपुर के मौदहा में पारिवारिक कार्यक्रम में गया था। लौटने पर घर का ताला टूटा और अलमारी का लॉकर खुला मिला। पीड़ितों ने छह से आठ लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की है।