बहराइच: बहराइच एसपी ने कोतवाली देहात में आगंतुक कक्ष का किया लोकार्पण, ज़िले के अन्य थानों का भी होगा सौंदर्यीकरण
बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने कोतवाली देहात में आगंतुक कक्ष का बुधवार शाम करीब 6:30 बजे लोकार्पण किया साथ ही इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के भोजनालय व आवास एवं थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।