चौसा: सरेंजा में बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को रौंदा, चालक फरार
Chausa, Buxar | May 30, 2026 चौसा-कोचस मुख्य मार्ग पर सरेंजा के पास शनिवार को करीब 12:30 बजे अपराह्न में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में इटाढ़ी थाना क्षेत्र निवासी 49 वर्षीय कुशल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनियंत्रित ट्रैक्टर काफी तेज गति में था। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।