हथुआ: हथुआ में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती, विभिन्न गांवों से निकला जुलूस, डीजे पर झूमे लोग
हथुआ में मंगलवार की सुबह से बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती को लेकर सुबह से ही खास उत्साह युवाओं में देखा गया, इस मौके पर हथुआ आंबेडकर चौक पर समर्थकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विभिन्न गांवों से ट्राली-ट्रैक्टर और डीजे के साथ कई जुलूस दोपहर 1 बजे निकाले गए।