सागर नगर: सागर जिले में इस वर्षा सीजन में अब तक 29.2 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई
सागर जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 29.2 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक बंडा केन्द्र पर सर्वाधिक 81.0 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। यह जानकारी रविवार शाम 7:00 बजे अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से जारी की गई है जिसमें शाहगढ़ में अभी तक शून्य मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।