बक्सर: बक्सर की मृत नहर बनेगी पर्यटन का नया केंद्र, बोटिंग और लाइट एंड शो की होगी व्यवस्था: शिक्षा मंत्री
Buxar, Buxar | Jul 9, 2026 बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) जीवन कुमार के बक्सर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। दोनों नेताओं ने बगीचा लॉन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद वे आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल हु।