लिधौरा: नरवाई की चिंगारी बनी आफत! खेतों में फैली भीषण आग, लिधौरा दमकल ने संभाला मोर्चा
पुनूल हार के खेतों में लगी नरवाई की आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और तेजी से आसपास के अन्य खेतों में फैल गई। सूचना मिलते ही दिगौड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से गड्ढे कर आग को आगे बढ़ने से रोका। वहीं लिधौरा से पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया