जमुई: सदर अस्पताल में लगा 80 लाख का ऑप्टिमेजर 60 मशीन, अब खत्म होगा मेडिकल कचरा से संक्रमण
Jamui, Jamui | Apr 2, 2026 सदर अस्पताल के बेहतर स्वास्थ्य सुविधा में एक और कड़ी जुड़ गई है। अस्पताल परिसर में करीब 80 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक “ऑप्टिमेजर 60” मशीन स्थापित की गई है, जो मेडिकल कचरे के सुरक्षित और वैज्ञानिक निस्तारण में अहम भूमिका निभाएगी। इस मशीन को इंजीनियर द्वारा इंस्टॉल कर दिया गया है ,जो गुरुवार की शाम 4:00 बजे के बाद से कार्य कर रही है।