चमोली: चमोली में 19 साल के युवक की अलकनंदा नदी में छलांग, खोज जारी
चमोली के पाडुली गांव के 19 वर्षीय हरेंद्र सिंह बिष्ट रविवार को अलकनंदा नदी में कूद गया। घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ ने खोज शुरू कर दी है। युवक ने पहले मोबाइल नदी में फेंका, फिर पुल से छलांग लगाई। जांच जारी है।