गिरिडीह: राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, नेताओं ने उनके योगदान को किया याद
बाक्सीडीह रोड़ स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती गुरुवार को 12 बजे धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित पार्टी नेताओं ने सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और नारे लगाए।