हरसूद: कृषि उपज मंडी हरसूद में पर्याप्त जगह नहीं होने से सड़क के दोनों ओर लग रही वाहनों की कतार
Harsud, Khandwa | Oct 27, 2026 कृषि उपज मंडी हरसूद में इन दिनों मक्का फसल की जोरदार आवक हो रही है। जिसके चलते मंडी प्रांगण के अंदर तथा बाहर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग रही है। मंडी प्रांगण में स्थित 5 प्लेटफार्म भराने के बाद बड़ी संख्या में वाहनों की कतार मंडी प्रांगण के बाहर सड़क के दोनों ओर लग रही है। जिसके चलते आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।