सेन्हा: सेन्हा थाना में महिला ने ससुराल वालों पर 10 लाख रुपये की दहेज मांग और मारपीट का मामला दर्ज कराया, पति समेत चार पर FIR दर्ज
सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुरी निवासी कुमार अभिषेक की पत्नी पूर्णिमा पाण्डेय ने रविवार शाम करीब 5:00 बजे दहेज प्रताड़ना और मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पूर्णिमा पाण्डेय ने पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया कि उनकी शादी चार साल पहले रांची जिले के नेवरी गांव निवासी कुमार अभिषेक से हुई थी।