सेन्हा: झलजमीरा पंचायत में स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर में किशोर-किशोरी युवा क्लब की बैठक, विवाह की सही उम्र और मैत्री केंद्र पर चर्चा हुई
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के झलजमीरा पंचायत स्थित स्वास्थ्य आरोग्य मंदिर गगेया में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे किशोर किशोरी युवा क्लब की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के तहत केंद्र सरकार के निर्देशानुसार किशोरों और किशोरियों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता एएनएम प्रमिला एक्का ने की।