सहजनवा: नौसढ़ में घर के सामने से स्कॉर्पियो चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने शुरू की तलाश
गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ इलाके मे चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। गोरखपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित एक घर के सामने खड़ी काले रंग की स्कॉर्पियो को अज्ञात चोरों ने कुछ ही मिनटो मे चुरा लिया। चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई है। फुटेज मे चोरों को स्कॉर्पियो ले जाते हुए देखा जा सकता है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।