रायबरेली: भुयेमऊ गेस्ट हाउस में सांसद राहुल गांधी से मिले वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी, 6 माह से मानदेय न मिलने की लगाई गुहार
भदोखर थानाक्षेत्र के भुयेमऊ गेस्ट हाउस में रुके,सांसद राहुल गांधी से,शुक्रवार को मिले वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ,अपनी समस्याओं को लेकर मुलाकात की है।और मानदेय न मिलने को लेकर राहुल गांधी से गुहार लगाई है।तथा सदन में मुद्दे को उठाए जाने की मांग की गई। राहुल गांधी ने मिलने आये,पंचायत मित्रो को आश्वासन देते हुए मानदेय दिलाए जाने की बात कही है।