रायबरेली: राणा बेनी माधव बक्श जिला अस्पताल में गार्डों और तीमारदारों के बीच हुई नोकझोंक, अधिकारियों ने विवाद को कराया शांत
21 फरवरी 2025 समय 10:50 पर रायबरेली शहर के राणा बेनी माधव बक्श सिंह जिला अस्पताल में गार्डों व तीमारदारो में हुई नोंकझोंक का वीडियो आया सामने। वायरल वीडियो में गार्डों व परिजनों में पर्ची की एंट्री को लेकर हो रही थी नोंकझोंक। परिजनों के द्वारा गार्डों पर जबरन दो आदमी को ले जाने का बनाया जा रहा था दबाव।उच्चाधिकारियों के द्वारा पहुंचने पर मामले को कराया शांत।