रायबरेली: देदानी गांव में मामूली बात पर दंपती को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, बेटे ने एसपी से की शिकायत
भदोखर थानाक्षेत्र के देदानी गांव में,मामूली सी बात को लेकर गांव के ही,दबंगों द्वारा खेतों में,एक दंपती के साथ की गई मारपीट के मामले में,घायलों के बेटे ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर शिकायत की है।और मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने कहा कि संबंधित थाने में मामले की शिकायत की गई थी।लेकिन थाने की पुलिस ने कोई मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं की।