काशीपुर के समाजसेवी गगन कांबोज ने रामनगर रोड स्थित एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि,नगर के एक प्रॉपर्टी डीलर ने किसी दूसरे व्यक्ति की जमीन पर अपना कब्जा कर लिया है। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, प्रशासन को वह गुमराह कर रहे हैं। दरअसल क्षेत्र में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद का एक मामला चल रहा है।