हुज़ूर: भोपाल के 8 गांवों में अवैध शराब के लिए घेराबंदी, 5 महिलाएं गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | May 2, 2024 लोकसभा चुनाव के चलते आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। आज भी भोपाल के 8 गांवों में घेराबंदी कर दबिश दी गई। इस दौरान कुप्पियों में अवैध शराब भरी मिली। जिसे बहाकर नष्ट किया गया। मौके से 5 महिलाएं भी गिरफ्तार की गई।