हुज़ूर: भोपाल के जेपी नगर में निगम अमले को पिटा सूखा- गीला कचरा अलग-अलग मांगने पर विवाद
Huzur, Bhopal | May 2, 2024 भोपाल के जेपी नगर में आज नगर निगम की टीम पर दो भाइयों ने हमला कर दिया। सूखा और गीला कचरा अलग-अलग मांगने पर उन्होंने कर्मचारियों से मारपीट की।मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इधर, निगम के कचरा वाहन के कर्मचारियों ने आरोपियों की गिराफ्तारी नहीं करने पर कल से कचरा नहीं उठाने की चेतावनी दी है।