हुज़ूर: हनुमानगंज पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार; 7 साल पहले की गई चोरी का हुआ खुलासा, 2 वाहन हुए बरामद
Huzur, Bhopal | May 2, 2024 भोपाल की हनुमानगंज पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के दो दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने करीब सात साल पहले एमपी नगर इलाके से स्कूटर और करीब छह महीने पहले हमीदिया रोड से बाइक चोरी की थी। आरोपी से वाहन चोरी की अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई को अंजाम दिया है।