पेण्ड्रा रोड गौरेला: अमेराटिकरा की सरपंच से गाली-गलौज और धमकी, कृष्ण मुरारी तिवारी पर BNS की धाराओं में मामला दर्ज
सरपंच ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान उन्होंने कृष्ण मुरारी तिवारी को अपने पति देवेंद्र सिंह को शराब पीने के लिए पैसे देने से मना किया। आरोप है कि इस बात पर आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत में सरपंच ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके चरित्र को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कहीं और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।