चैनपुर: इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया हंगामा
Chainpur, Gumla | Aug 12, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के बसाईरटोली गांव में बीते मंगलवार की रात हुई चाकूबाजी की घटना में गंभीर रूप से घायल जगतपाल रौतिया पिता कर्मपाल रौतिया की सोमवार को रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में घायल उनकी पत्नी अनीता कुमारी का इलाज अभी भी रिम्स के आईसीयू में चल रहा है। जैसे ही मृतक का शव चैनपुर पहुंचा, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ चैनपुर बस स्टैंड