बाबई: गुजरवाडा में प्रधानमंत्री के निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक
गुरुवार को माखननगर के ग्राम गुजरवाडा में प्रधानमंत्री के निर्माण कार्य के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के वर्चुअल कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माखननगर सहित नर्मदापुरम जिले के 140.95 करोड़ के 46 कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया।